नाबालिग को बहला-फुसलाकर 4 दोस्तों ने किया रेप…

अपराध का मामला सामने आया है वह डूंगरपुर का है. इस मामले में अहमदाबाद से जीप में बैठकर अपने घर जा रही नाबालिग को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने व दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामले ने सभी के दिलों को दहला दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक को कस्टडी में ले लिया है. इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

वहीं आगे इस मामले में पुलिस ने बताया कि ”नाबालिग पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे अहमदाबाद से जीप में बैठकर अपने घर जा रही थी. रास्ते में एक आरोपी ने फोन करके थाणा बस स्टैंड पर उतरने के लिए कहा. नाबालिग ने आरोपी युवक को मना किया और फोन बंद कर दिया. नाबालिग तीन बजे तहसील चौराहा उतरी. दो आरोपी बिना नंबर की बाइक लेकर आए और नाबालिग को बहला फुसलाकर बाइक पर बिठाकर सुंदरपुर में कमरे पर ले गया.

युवक व उसके चार दोस्तों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.” इस मामले में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामला दायर किया जा चुका है. वहीं इस मामले में बीते 6 अक्टूबर को दो युवक आरोपी नाबालिग को नदी की तरफ ले गए और बाइक पर घुमाते रहे और नाबालिग ने घर छोड़ने को कहा तो फिर से कमरे पर लेकर आए और उसके बाद दो आरोपी वहां पहले से थे. वहीं दोबारा चारों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया. अब इस मामले में जांच जारी है.

Back to top button