नाबालिग के साथ दो दिन तक किया गैंगरेप , पकडे गए आरोपी

कोलकाता की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मुख्य सूत्रधार पुलिस अधिकारी का बेटा आकाशदीप शर्मा है, जो साकची जेल चौक ह्यूम पाइप रोड साकची का रहने वाला है। वह खुद एक ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। इसका खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी प्रभात कुमार ने संवाददाताओं के समक्ष किया।

एसएसपी ऑफिस सभागार में उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई। मौके पर डीएसपी अनुदीप सिंह और साकची थानेदार मदन शर्मा भी मौजूद थे। सभी की गिरफ्तारी मोबाइल के लोकेशन से हुई है।

ये हुए हैं गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने मानगो करीम सिटी कॉलेज के सामने रहने वाले मो. कादिर और एमजीएम अस्पताल के सामने एक जूस की दुकान चलाने वाला चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। कादिर की रूई की दुकान है।

नाबालिग से किसी की नहीं थी पहचान : पुलिस को जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की से किसी की जान पहचान नहीं है। नाबालिग टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बिष्टूपुर के लिए टेंपो पर सवार हुई थी। इस दौरान आकाशदीप ने अपने दोनों साथियों के साथ लड़की का पीछा किया था और मौका पाकर उसे उठा लिया था।
दो दिनों तक किया गैंगरेप
एसपी सिटी ने बताया कि आकाशदीप ने अपने दोनों साथियों के साथ दो दिनों तक गैंग रेप किया था। उसके बाद हत्या की योजना बनायी हड़बड़ी में सभी ने उसे झाड़ी में फेक दिया।
दो दिनों तक ठहरी थी मॉल में : नाबालिग के बारे में पुलिस का कहना है कि वह दो दिनों तक बिष्टूपुर के एक बड़े मॉल में रही थी। वहां अकेली थी। एक दुकान से आइसक्रीम खाया था, लेकिन उसका पैसा नहीं दिया था। इसको लेकर दुकानदार ने हंगामा भी किया था, जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है।
पहली बार पकड़े गये हैं तीनों
पुलिस का कहना है कि तीनों युवक पहली बार पकड़े गये हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है, जिसके भीतर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। तीनों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





