नाखून चबाने की आदत है तो सावधान हो जाइये : इन रोगों के होंगे शिकार

एक तरफ जहां महिलाएं अपने नाखुनों को सुंदर बनाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं वहीं कुछ लोगों को नाखुन चबाने की अादत भी होती है। वे अक्सर कुछ सोेचते समय या अकेले बैठ कर नाखुन चबाते हैं लेकिन इससे कई प्रॉबल्म्स हो सकती हैं जो किसी गंभीर बीमारी से कम नहीं है। आइए जानिए नाखुन चबाने से होने वाली समस्याएं और इस आदत को छुड़ाने के तरीकेनाखून चबाने की आदत है तो सावधान हो जाइये : इन रोगों के होंगे शिकार

1. इंफैक्शन
नाखुन चबाने से मुंह में बैक्टीरिया चले जाते हैं जो शरीर में जाकर इंफैक्शन पैदा करते हैं। इससे कई समस्याएं हो जाती हैं और स्किन इंफैक्शन होने का खतरा भी रहता है।

2. दांत
जिन लोगों को नाखुन चबाने की आदत होती है उनके दांत घिस जाते हैं और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में दांत में दर्द होने लगता है और वे जल्दी टूट जाते हैं।

3. पेट में दर्द
महिलाओं के नाखुनों पर अक्सर नेल पॉलिश लगी रहती हैं तो ऐसे में जिन महिलाओं को नाखुन चबाने की आदत होती है उनके पेट में नेल पॉलिश के रसायन चले जाते हैं जिससे गंभीर बीमारियां लग जाती हैं।

4. नाखुन कमजोर
इस बुरी आदत की वजह से नाखुन कमजोर हो जाते हैं और अक्सर टूटने लगते हैं। इस वजह से हाथों की सुंदरता भी खराब हो जाती है।
इस आदत को छुड़ाने का तरीका

– नाखुन चबाने की आदत को छुड़ाने के लिए च्यूंगम खानी चाहिए।

– जिन महिलाओं को यह आदत होती है उन्हें पार्लर में जाकर मंहगा मैनिक्योर करवाना चाहिए। हाथ खराब होने के डर से वे नाखुन कम चबाएंगी।

– उंगलियों पर टेप लगा कर रखने से भी नाखुन नहीं चबा पाएंगे।

– खुद को किसी काम में व्यस्त रखें जिससे नाखुन चबाने की तरफ ध्यान कम जाएगा और धीरे-धीरे यह आदत छूट जाएगी।

Back to top button