नहीं जानते होंगे पॉपकार्न के ये जबरदस्त फायदे, जानें ज़रूर…

अक्सर जब भी कभी सिनेमा घरों में फिल्म देखने जाते हैं तो इंटरवल के दौरान कई लोग पॉपकार्न लेकर आते हैं और पॉपकार्न खाते हुए फिल्म का मजा लेते हैं। बच्चों को तो पॉपकार्न बहुत पसंद होते हैं। क्या आप जानते हैं कि पॉपकार्न टेस्टी होने के साथ-साथ यह लाइट एंड हेल्दी भी होते हैं। जी हां, साबुत अनाज के कारण इनमें भरपूर फाइबर पाया जाता है। मशीनी पॉपकार्न कहीं न कहीं आपके लिए खतरे की घंटी बनते हैं लेकिन रेत में पकने वाले पॉपकार्न आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। आज हम आपको पॉपकार्न से सेहत को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

1. जो लोग डाइटिंग पर हैं, उनके लिए पॉपकार्न का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एक तो इससे भूख शांत होती है, साथ ही आपकी वजन भी कंट्रोल में रहता है। पॉपकार्न में आलू चिप्स की अपेक्षा में 70 प्रतिशत कम फैट होती है। जिस वजह से स्नैक्स में इनका सेवन आपके लिए लाभदायक रहता है।

2. शुगर के मरीजों को समय-समय पर भूख लगना लाजमी है, ऐेसे में यदि वह चिप्स या अन्य स्नैक्स की जगह पॉपकार्न का सेवन करते हैं तो उनके लिए लाभदायक रहता है।

यह भी पढ़ें:  जीरा है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके सही इस्तेमाल का तरीका

3. पॉपकार्न में मौजूद मैगनीशियम आपकी हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। मैग्नीशियम के साथ-साथ इनमें आयरन भी पाया जाता है। जो शरीर में खून की कमी दूर करता है।

4. पॉपकार्न का सेवन करने से आप तनाव कम महसूस करते हैं। जॉब हो चाहे जीवन की कोई अन्य परेशानी, स्ट्रेस फील होने पर यदि आप पॉपकार्न का सेवन करते हैं तो आपका स्ट्रेस लेवल काफी हद तक कम हो जाता है।

Back to top button