#viralvideo: लड़के ने नहाते हुए वीडियो बनाया तो शर्मिंदा लड़की ने उठाया ये कदम..

#viralvideo: लड़के ने नहाते हुए वीडियो बनाया तो शर्मिंदा लड़की ने उठाया ये कदम.. हमारे समाज में अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती जिससे कई सारे सवाल खड़े हो जाते है। ताजा मामले में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है। जहाँ एक 18 वर्षीय लड़के ने लड़की को नहाते देख लिया। फिर क्या था इससे शर्मसार लड़की इतनी आहत हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।

bathing-girl-mms

बताना चाहेंगे कि यह पूरा मामला डेलाना गांव का है। इस वाकये को जिसने भी सूना वह दंग रह गया। पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार ‘बुधवार शाम को लड़की अपने घर में नहा रही थी। अचानक लड़की की नजर लड़के पर पड़ी वो चिल्लाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर उसके परिजन बाहर आए और आरोपी लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को डांट-फटकार लगाई। जिसके बाद लड़का अपने घर चला आया। इतने के बाद भी मामला ठंडा नहीं हुआ। आरोपी लड़के के पिता और उसका रिश्तेदार लड़की के घर में घुस गए और उसके परिजनों से झगड़ा करने लगे।

लड़की अपने परिजनों के साथ लड़ाई से घबरा गयी और उसने खुद को आग लगा ली और जान देने की कोशिश की। घरवालों ने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़की का शरीर 70 फीसद जल चुका है। इलाज के लिए उसे उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़के के पिता और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी लड़का फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी लड़के की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button