नहर पुलिया के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में दो युवकों की मौत, दो घायल

गोंडा : मसकनवा-बभनान मार्ग पर नहर पुलिया के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। घायल सोनू चौहान (32) की रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित पत्नी कंचन और मां माया देवी रो रोकर बेहाल हैं। पांच वर्षीय पुत्र सूरज के सिर से बाप का साया उठ गया।
उमरीबेगमगंज : क्षेत्र के ग्राम सभा गढ़ी निवासी शिव कुमार सिंह का पुत्र सुधाकर (21) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी उमरी बाजार के आगे बेगमगंज मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बभनान: पैकोलिया निवासी नंदकुमार जायसवाल बाइक से छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रही में बरात में वीडियो ग्राफी करने जा रहा था। रास्ते में ट्रॉली से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।





