बड़ी खबर : नवंबर में 66000 किलो सोने का हुआ आयात, मामले पर ईडी की नजर

नई दिल्ली: पीएम मोदी के नोटबंदी के ऐलान के बाद देशभर में भारी तादद में ज्वेलर्स ने पैसे के लालच में सोने को गलत तरीके से बेचा। अब प्रवर्तन निदेशालय का इन लोगों को टेढ़ी नजर है। इनकम टेक्स डिपार्टमेंट,ईडी, सीबीआई समेत अन्य जांच ऐजेंसिया लगातार ऐसे ज्वेलर्स और ग्राहकों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बीच महज नवंबर के महीने में देशभर में 66000 किलो सोने का आयात किया गया। नोटबंदी के बीच देशभर में सोने की मांग घट गई थी। ऐसे में ईडी अब ये जांच करने में जुटी है कि कहीं इसमें कोई मनी लाउंडरिंग का रेकेट तो नहीं काम कर रहा है।  

 

Back to top button