नर्सों से अश्लील हरकत करने वाले जमातियों पर लगा NSA

स्पेशल डेस्क
लखनऊ। कोरोना वायरस को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। इतना ही नहीं सूबे में लॉकडाउन को कड़ायी से पालन करने के लिए सरकार ने कहा है। इसके साथ ही जो लोग लॉकडाउन नहीं मानेगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जा रहा है।
उधर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने गाजियाबाद के अस्पताल में आइसोलेशन में रखे गए तबलीगी जमात के लोगों द्वारा की गई बदतमीजी पर कड़ा रूख अपनाया है। योगी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के साथ पूरी सख्ती बरती जाएगी और उन्हें कानून का पालन करना सिखा देंगे। इसके साथ ही गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभद्रता मामले के बाद तबलीगी जमात के लोगों की चिकित्सा और सुरक्षा में महिला कर्मचारी नहीं लगाने का फैसला किया है।
योगी ने कहा कि ये ना क़ानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो किया, वह जघन्य अपराध है। योगी ने कहा कि ऐसे लोगों पर एनएसए लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।
क्या है पूरी घटना
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात का कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें 400 के करीब लोग शामिल हुए थे। इसके बाद तेलंगाना के छह लोगों की मौत हो गई थी और इसी के बाद से ही देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहा है।
इतना ही नहीं ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो इस धार्मिक कार्यक्र म का हिस्सा थे। इसके बाद तबलीगी जमात के कई लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उधर गाजियाबाद के हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखे गए तबलीगी जमात के लोगों का बर्ताव सवालों के घेरे में है।

गाजियाबाद में शुक्रवार तक एमएमजी अस्पताल में 13 जमातियों को क्वारंटीन किया गया था लेकिन इन लोगों में कुछ लोगों ने बेहद गलत बर्ताव किया है।
जानकारी के मुताबिक कुछ कुछ जमातियों पर आरोप है कि महिला नर्सों के सामने ये लोग वार्ड में पैंट उतार कर घूम रहे हैं। कहा तो यह भी जा रही है ये जमातियों ने महिला मेडीकल स्टाफ से अश्लील हरकत भी कही है। इसके बाद नर्सिंग कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत की थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

Back to top button