नया मॉडल आते ही इतना सस्ता मिल रहा पुराना Google Pixel 9a

इस हफ्ते की शुरुआत में Google Pixel 10a के लॉन्च के बाद, इसके पिछले वर्जन Google Pixel 9a की कीमत में Amazon पर भारी कटौती हुई है। जहां नए मॉडल में नए कलर ऑप्शन और थोड़ी ज्यादा पीक ब्राइटनेस जैसे छोटे-मोटे सुधार किए गए हैं, वहीं पुराना Pixel 9a अभी भी बहुत कम कीमत पर वही कोर Pixel एक्सपीरियंस ऑफर करता है। आपको बता दें कि ऐसी डील्स ज्यादा समय तक नहीं रहती। ऐसे में अगर आप Pixel 9a खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा। आइए जानते हैं डील के बारे में।
Google Pixel 9a पर ये है डील
Google Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Amazon पर, फोन का (Porcelain, 256 GB) (8 GB RAM) वेरिएंट 39,410 रुपये में लिस्टेड है, जो सीधे 10,589 रुपये कीमत में कटौती दिखाता है। साथ ही, आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ऑफर्स के जरिए 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। ज्यादा पैसे बचाने के लिए, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराना फोन बदलने पर 37,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। हालांकि, ये वैल्यू आपके फोन के कंडीशन पर निर्भर करेगी। यहां 1,386 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं।
Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन और फीचर
Google Pixel 9a में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इसका रेजोल्यूशन 422.2 PPI पर फुल HD+ (1080 x 2424 पिक्सल) है। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले HDR कंटेंट के लिए 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है और 2700 निट्स तक जाता है। Pixel 9a गूगल के Tensor G4 चिप पर चलता है और इसमें 5100mAh की बैटरी है।
फोटोग्राफी के लिए, Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फ्रंट में 13MP का कैमरा है।





