नमक के पानी से नहाने पर रहेंगे बीमारियों से दूर…

नमक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। इसके अलावा नमक से शरीर को भी कई फायदे होते हैं। नहाने के पानी में नमक मिलाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है, इसे साल्ट वॉटर बॉथ भी कहते हैं। आइए जानिए इससे मिलने वाले फायदों के बारे मेंनमक के पानी से नहाने पर रहेंगे बीमारियों से दूर

1. इंफैक्शन
गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से शरीर पर खुजली और इंफैक्शन हो जाती है। जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए रोजाना सुबह नहाने के पानी में नमक मिलाएं।

2. मांसपेशियों का दर्द
जिन लोगों की मांसपेशियां कमजार होती हैं और अक्सर हड्डियों में दर्द रहता है। उनके लिए साल्ट वॉटर बॉथ थैरेपी काफी फायदेमंद है। नमक से हड्डियों को सेक मिलता है जिससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

3. कीड़ों का काटना
मच्छर या जहरीले कीड़े के काटने की वजह से शरीर पर एलर्जी हो जाती है और स्किन पर निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में नमक के पानी से नहाना बेहतर रहता है। इससे कीड़े के जहर का असर खत्म हो जाएगा।

4. मानसिक तनाव
सारा दिन काम करने की वजह से मानसिक तनाव हो जाता है जिस वजह से नींद भी सही तरीके से नहीं आती। इसे लिए रात को सोने से पहले नमक के पानी से नहाना चाहिए। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है।

Back to top button