धौलपुर- भरतपुर के जाट OBC में नहीं सामान्य श्रेणी में माने जाएंगे, आयोग का अादेश

अजमेर।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा 2016 के साक्षात्कार की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने वाले धौलपुर और भरतपुर के जाट अभ्यर्थियों को आयोग सामान्य श्रेणी में ही मानेगा।
धौलपुर- भरतपुर के जाट OBC में नहीं सामान्य श्रेणी में माने जाएंगे, आयोग का अादेश
 धौलपुर ओर भरतपुर जिलों के लिए यह खास…
– इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए भरे जाने वाले विस्तृत आवेदन पत्र के साथ 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क का पोस्टल ऑर्डर साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
– आयोग ने विस्तृत आवेदन पत्र भरे जाने के लिए वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े: देश-विदेश में शेफ हैं इस गांव के 5वीं-10वीं पढ़े लोग, पाते हैं लाखों का पैकेज

धौलपुर व भरतपुर के लिए यह खास
– आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धौलपुर और भरतपुर जिले की जाट जाति के अभ्यर्थियों ने आरएएस में यदि ओबीसी श्रेणी में आवेदन किया है तो ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी के रूप में माना जाएगा।

– आयोग द्वारा इस जाति के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय 100 रुपए का पोस्टल ऑर्डर अतिरिक्त शुल्क के रूप में साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसबीसी को ओबीसी में परिगणित करेंगे
– आयोग के दिशा-निर्देशों में यह भी है कि जिन अभ्यर्थियों ने एसबीसी वर्ग में आवेदन किया है, उन्हें ओबीसी वर्ग में परिगणित किया जाएगा।
– अत: ऐसे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय ओबीसी का नवीनतम जारी प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से साथ लेकर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
सेवा प्राथमिकता ऑन लाइन ही
– आयोग द्वारा वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑन लाइन सेवा प्राथमिकता का ऑप्शन उपलब्ध करा दिया है। 10 जुलाई तक अभ्यर्थी अपने सेवा प्राथमिकता को भर सकेंगे।
– आयोग ने यह भी साफ किया है कि सेवा प्राथमिकता क्रम भर देने के बाद उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।
– अराजपत्रित कर्मचारी श्रेणी के अंतर्गत आवेदित अभ्यर्थी के सेवा प्राथमिकता क्रम की पूर्ति भी आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।
– विस्तृत आवेदन पत्र एवं अटेस्टेशन फॉर्म दो प्रतियों में तथा संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज एक प्रति में प्रस्तुत किए जाएंगे।
– इसके साथ 50 रुपए का पोस्टल ऑर्डर बतौर शुल्क संलग्न किया जाएगा। ऑन लाइन आवेदन पत्र में भरी हुई केटेगरी ही विस्तृत आवेदन पत्र में भी उल्लेखित करें।
इनको यह करना होगा
– पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र के साथ एक्स सर्विस मेन की डायरी एवं पेंशन, पीपीओ कार्ड संलग्न करेंगे। इस वर्ग के अभ्यर्थी यदि सेवारत हैं तो संबंधित विभाग से जारी अनुभव प्रमाण पत्र एनओसी भी संलग्न करेंगे।
– स्पोर्ट्स मेन श्रेणी के अभ्यर्थी खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां लगाएंगे।
– परित्यक्ता महिला श्रेणी की अभ्यर्थी तलाक की डिक्री एवं पुनर्विवाह नहीं करने का शपथ पत्र लगाएंगी।
-विधवा महिला श्रेणी की अभ्यर्थी पति की मृत्यु होने का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र या अन्य प्रामाणिक दस्तावेज जिसमें पति पत्नी होने का उल्लेख हो की प्रति एवं पुनर्विवाह नहीं किए जाने का मूल शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Back to top button