‘धुरंधर 2’ की दहाड़ से हिली ‘डकैत’ की जमीन; बदल गई अदिवि शेष-मृणाल की फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार आगामी 19 मार्च को पूरा हो रहा है। इसी दिन पहले अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी रिलीज होने वाली थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की भिड़ंत नहीं होगी। ‘डकैत’ के मेकर्स ने रिलीज से हफ्तेभर पहले तारीख बदल दी है। जानिए अब ‘डकैत’ कब दस्तक देगी?

दर्शकों को ‘डकैत’ के लिए करना होगा इंतजार
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा। इसकी रिलीज डेट अगले महीने यानी अप्रैल में खिसका दी गई है। यह फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अनुराग कश्यप भी होंगे फिल्म का हिस्सा
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का आधिकारिक एलान किया। यह फिल्म अब 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। एक्टर अदिवी सेश ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी साझा की है। नई तारीख अनाउंस करते हुए अदिवि ने लिखा, ‘गोल्डफिश 10 अप्रैल को। दुनिया भर के थिएटर्स में’। फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म की राइटिंग पर भी काम किया है। इस फिल्म में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी अहम रोल में होंगे।

अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा महाक्लैश
फिल्म ‘डकैत’ से पहले यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले ‘टॉक्सिक’ भी ‘धुरंधर 2’ के साथ ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में सजने वाली थी। मगर, ‘टॉक्सिक’ अब जून 2026 तक आगे बढ़ गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ से ‘टॉक्सिक’ और ‘डकैत’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर दर्शकों की निगाह टिकी थी। मगर, अब यह टकराव नहीं होगा।

Back to top button