दोस्तों के साथ घूमना हो तो शानदार हैं ये लोकेशंस, यहां मिलेगा एडवेंचर का मजा
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो इन खूबसूरत जगहों पर जाकर मनोरंजन कर सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में…..

तवांग अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगह है। कुदरत ने बेहद खूबसूरती से इसे सजाया है। यह स्थान पूरी दुनिया में बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। तवांग जाने के लिए न कोई रेलवे स्टेशन है और न हीं एयरपोर्ट है। आपको बता दें वहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
रोड ट्रिप के जरिए आप दुनिया नाप सकते हैं। हालांकि इसमें आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उतना ही मजा भी आएगा। अगर आप दोस्तों के साथ दिल्ली से लेह बाइक से जाने की सोच रहे हैं तो फटाफट हो आइए। दिल्ली से लेह बाइक से जाने में करीब 15 दिन लगते हैं।
गोवा
गोवा भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और आसमान छूते नारियल के पेड़ों, चमकती रेत और सी- फूड के लिए जाना जाता है। गोवा के बीच पर पर्यटक एंजॉय करने के लिए आते हैं। दूर-दूर तक फैले यहां के बीच पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। ज्यादातर पर्यटक गोवा में नाइट पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। गोवा की खास बात है कि पर्यटक देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी यहां अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आते हैं।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऋषिकेश एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यहां के प्राचीन मंदिर और पवित्र गंगा की धारा को देखने देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इस जगह पर लड़कियां अकेले घूम सकती हैं। यहां की रीवर राफ्टिंग, राम झूला और गंगा आरती में शामिल होना बहुत अच्छा अनुभव होगा।





