दो दिवसीय दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज PM मोदी के साथ 19वीं द्विपक्षीय वार्षिक शिखर बैठक में करेंगे शिरकत

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज 19वीं द्विपक्षीय वार्षिक शिखर बैठक में शिरकत करेंगे। प्रतिबंध लगाए जाने की अमेरिकी धमकी के बावजूद भारत रूस से 5 अरब डॉलर के एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम सौदा करेगा। इसके अलावा दोनों देश अंतरिक्ष, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अन्य अहम समझौते भी करेंगे।    दो दिवसीय दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज PM मोदी के साथ 19वीं द्विपक्षीय वार्षिक शिखर बैठक में करेंगे शिरकत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रूसी राष्ट्रपति का आईजीआई एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। पीएम मोदी ने रशियन और अंग्रेजी में ट्वीट कर पुतिन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन, आपका भारत में स्वागत है। भारत-रूस की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने वाली मंत्रणा को लेकर आशान्वित।

रूसी रक्षा कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को देखते हुए पुतिन और मोदी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे। इसमें अमेरिकी प्रतिबंध के चलते ईरान से होने वाले कच्चे तेल के आयात पर असर का मुद्दा भी शामिल है।  

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए की डिनर की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास बृहस्पतिवार रात को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के लिए डिनर की मेजबानी की। वन-ऑन-वन डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक मुद्दों समेत कई मसलों पर चर्चा की।
इससे पहले एयरपोर्ट से सीधे पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचने पर पुतिन का मोदी ने स्वागत किया। मोदी ने रशियन और अंग्रेजी में ट्वीट कर पुतिन के भारत आगमन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन, आपका भारत में स्वागत है। भारत-रूस की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने वाली मंत्रणा को लेकर आशान्वित। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई वैश्विक नेताओं के लिए निजी डिनर की मेजबानी कर चुके हैं।
Back to top button