देशभर के कितने राज्यों में 14 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

आज यानी सोमवार (30 मार्च, 2026) से नया सप्ताह शुरू हो रहा है और दो दिन बाद नया महीना भी शुरू होगा। अप्रैल के महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट थोड़ी लंबी है। भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे।

इन छुट्टियों में राज्यों के हिसाब से छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार शामिल हैं। महीने की पहली छुट्टी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे को है। इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महा विषुव संक्रांति, बोहाग बिहू और बैसाखी है। बोहाग बिहू 16 अप्रैल को मनाया जाएगा और इसके बाद 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया होगी।

अप्रैल 2026 में बैंकों की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, साल के चौथे महीने में बैंकों में 14 छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां मौंडी थर्सडे, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बंगाली नव वर्ष और अक्षय तृतीया के कारण होंगी।

इन मौकों के अलावा बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवारों को भी बंद रहेंगे। बैंक छुट्टियों के संबंध में आरबीआई की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “सभी शेड्यूल्ड और लॉन-शेड्यूल्ड बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।”

अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

1 अप्रैल – बैंकों के वार्षिक खाते बंद करने की वजह से।

2 अप्रैल – मौंडी थर्सडे।

3 अप्रैल- गुड फाइडे।

11 अप्रैल- दूसरा शनिवार।

14 अप्रैल- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बीजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी।

15 अप्रैल- बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस।

16 अप्रैल – बोहाग बिहू।

20 अप्रैल- बसव जयंती/अक्षय तृतीया।

21 अप्रैल – गरिया पूजा।

25 अप्रैल- चौथा शनिवार।

5, 12, 19, 26 अप्रैल – रविवार को बैंक अवकाश।

ग्राहकों को यह ध्यान रखना है कि इनमें से कई छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं। राष्ट्रीय छुट्टियों और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा, भारत में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और सभी रविवारों को बंद रहते हैं।

Back to top button