देखे पीएम मोदी का Man Vs Wild अवतार, तस्वीरों में देखे पीएम मोदी का अनोखा रूप…

डिस्कवरी चैनल के एडवेंचर शो Man Vs Wild में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया है. इस शो को 12 अगस्त 2019 को रात 9 बजे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. लेकिन इस शो का टीजर सामने आया है जिसमें होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ मोदी एडवेंचर करते दिख रहे हैं. आइए देखते हैं शो से जुड़ी कुछ फोटोज…
बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करके शो के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि शो को 180 देशों के लोग देखेंगे. इसमें मोदी का वह रूप दिखेगा जिससे लोग अब तक अनजान रहे हैं.
ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल को Online Troll करने वाले को 22 माह की सजा

ग्रिल्स ने लिखा कि जानवरों के संरक्षण और पर्यावरण बदलाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के मकसद से मोदी भारतीय जंगल में पहुंचे. Man Vs Wild शो काफी चर्चित है और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती रही हैं.
Man Vs Wild शो पहली बार 13 साल पहले प्रसारित किया गया था. इस शो में खासतौर पर सर्वाइवल स्किल पर फोकस किया जाता है.
शो में आमतौर पर होस्ट को किसी खास जगह पर फंसा हुआ दिखाया जाता है. जहां पर उसे जिंदा रहने के लिए कई तरकीबें अपनानी पड़ती हैं.
45 सेकंड के शो के टीजर में प्रधानमंत्री बेयर ग्रिल्स का स्वागत करते नजर आते हैं. वीडियो में PM मोदी बेयर से कहते हैं कि आपके लिए मैं इसको (बंबू) अपने साथ रखूंगा. देखें वीडियो…
People across 180 countries will get to see the unknown side of PM @narendramodi as he ventures into Indian wilderness to create awareness about animal conservation & environmental change. Catch Man Vs Wild with PM Modi @DiscoveryIN on August 12 @ 9 pm. #PMModionDiscovery pic.twitter.com/MW2E6aMleE
— Bear Grylls OBE (@BearGrylls) July 29, 2019





