दूल्हा 16 का और दुल्हन 19 साल की, हुई शादी तो पुलिस ने परिजनों को…

उनकी शादी को एक हफ्ते बीत चुके थे…शादीशुदा जिंदगी रफ्तार पकड़ने ही वाली थी कि अचानक एक दिन पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया और एक झटके में दूल्हा रिमांड होम पहुंच गया। जी हां यह कहानी है 16 के दूल्हे और 19 की दुलहन की। बाल विवाह की शिकायत दर्ज करने के बाद लड़की और दूल्हे के परिजनों को छोड़ दिया गया।
मामला बेंगलुरु के पुट्टेनाहल्ली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शादीशुदा कपल के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर बाल विवाह कानून 2006 की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। यह कहानी स्कूल ड्रॉपआउट आमिर (बदला हुआ नाम) की है। आठवीं तक पढ़ाई के बाद वह एक गैस एजेंसी में डिलिवरी बॉय का काम करता था। एल ऐंड टी साउथ सिटी अपार्टमेंट्स में ज्यादातर वह एलपीजी सिलिंडर पहुंचाता था। इन्हीं में से एक घर में 19 साल की आकृति काम करती थी।
यह भी पढ़ें: जब बीच सड़क पर लड़की ने लड़के का कर दिया ऐसा हाल, चिल्लाता रहा लड़का लेकिन…

यहीं से दोनों के लव अफेयर की शुरुआत हुई। जिस घर में आकृति काम करती थीं, वहां सिलिंडर पहुंचाते वक्त दोनों के बीच संपर्क हुआ। नेपाली बैकग्राउंड का होना दोनों को करीब लाने में मददगार बना और जल्द ही उनके बीच प्यार हो गया। एक महीने पहले आकृति इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में रहने वाले अपने माता-पिता का घर छोड़कर आमिर के परिवार के साथ रहने पुट्टेनाहल्ली पहुंच गई। आकृति के परिजनों को यह नागवार गुजरा और नेपाल से लौटने से पहले ही उन्होंने नाता तोड़ लिया।

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर समाज के बढ़ते दबाव के बीच आमिर के परिजनों ने दोनों की शादी का फैसला किया। 15 फरवरी को एक छोटे से फंक्शन में दोनों का विवाह हो गया। इसके बाद आमिर और आकृति पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। लेकिन इसी बीच किसी पड़ोसी ने कथित बाल विवाह के बारे में एक एनजीओ को जानकारी दे दी। एनजीओ के सदस्यों ने लड़का और लड़की दोनों की उम्र संबंधी सर्टिफिकेट उनसे हासिल किए।

महिला और बाल विकास विभाग की एक अधिकारी का कहना है, ‘लड़के के सर्टिफिकेट के मुताबिक उसकी उम्र 16 साल है और लड़की के आधार कार्ड के मुताबिक वह 19 साल की है।’ इसके बाद एनजीओ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आमिर को राज्य सरकार द्वारा संचालित जुवेनाइल होम में काउंसलिंग के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button