दुल्हन को इस तरह विदा करके लाया छोरा, की गांव वाले रह गए देखते

गांव का छोरा जब दुल्हन को लेकर पहुंचा तो लोगों की आंखें फटी रह गईं। दुल्हे ने अपनी बहन का सपना पूरा किया, दुल्हन के लिए भी यह सरप्राइज से कम नहीं था।

गांव का छोरा जब दुल्हन को लेकर पहुंचा तो लोगों की आंखें फटी रह गईं। दुल्हे ने अपनी बहन का सपना पूरा किया, दुल्हन के लिए भी यह सरप्राइज से कम नहीं था।

हरियाणा के सोनीपत में यह अनोखी शादी देखने को मिली। दुल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर हेलीकॉप्टर में लेकर आया, मतलब दुल्हन की डोली हेलीकॉप्टर बना। जब हेलीकॉप्टर गांव में उतरा तो देखने वालों का तांता लग गया।
जानकारी देते हुए दुल्हे रोहित ने बताया कि उनकी बहन डॉ. मंजू रोहतक के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं और उसके पति घनश्याम इंजीनियर हैं। माता-पिता चाहते थे कि मेरी दुल्हन हेलीकॉप्टर से ससुराल आए।

रोहित की बहन मंजू कहती हैं कि मां बाप भाई की शादी में कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए यह सब किया। इसमें दुल्हन के परिवार की भी सहमति थी और गांव वालों के लिए भी यह काफी अनोखी बात रही, पर हम सब बहुत खुश हैं।