दुनिया का सबसे महंगा कंडोम… कीमत सुन उड़ जायेगे आपके होश

कंडोम की कीमत हमेशा से कम रखी जाती है ताकि लोग आसानी से कंडोम खरीद सकें। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं 46000 का कंडोम भी हो सकता है। इस बात की शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते है लेकिन हम आपको बता दें कि हाल ही में एक 46000 रुपए का कंडोम एक नीलामी में बिका है।

46000 का कंडोम 200 साल पुराना
नीलामी में बिका 46000 का कंडोम 200 साल पुराना है। 18वीं और 19वीं शताब्दी के इस कंडोम की खासियत है कि ये भेड़ और सुअर की आंतों से बनाया गया है। इसकी लंबाई 19 सेंटीमीटर है और ये फ्रांस में मिला है।
ये कंडोम इतना महंगा था कि इसका इस्तेमाल सिर्फ अमीर लोग ही अपने शौक पूरे करने के लिए कर सकते थे। इस कंडोम को ऑनलाइन ऑक्शन के तहत बेचा गया। आपको बता दें कि ऐसे ही बचे कुछ कंडोम म्‍यूजियम में ही देखने को मिलते हैं।
19वीं सदी में धीरे-धीरे रबर के इस्तेमाल से कंडोम बनाया जाने लगे। कैटाविकी में नीलामी के दौरान इस कंडोम को लेकर कई लोगों ने रुचि दिखाई। जिसके चलते यह अपनी कीमत से करीब दोगुने दाम में बिका। जिस शख्स ने इसे कंडोम को खरीदने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई भारतीय रुपए में वो 46000 थी।
भेड़ और सुअर की आंत से बने इस खास तरह के कंडोम में पीछे की तरफ बांधने के लिए विशेष तरह की व्यवस्था की गई है। हालांकि इस तरह कंडोम इतने महंगे थे कि हर किसी के लिए इन्हें खरीद पाना आसान नहीं था। फ्रांस के बेहद अमीर लोग ही अपने शौक पूरे करने के लिए इस तरह के कंडोम का इस्तेमाल करते थे। अब नए जमाने में कंडोम बनाने के लिए खासतौर पर बेहद पतली रबर का इस्तेमाल किया जाता है। सेक्स के दौरान ट्रांसमिट होने वाली बीमारियों को रोकने में कंडोम काफी कारगर माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button