दिल्ली में फिर आया भूडोल

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 2.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।एनसीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित था और यह अपराह्न एक बजे धरती के 18 किलोमीटर नीचे आया।अप्रैल से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्यम और कम तीव्रता के 14 से अधिक भूकंप आ चुके हैं।

Back to top button