दिल्ली में तय समय में होंगी NEET-JEE की परीक्षा : उपराज्यपाल अनिल बैजल
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदेश सरकार और उप राज्यपाल एक बार फिर आमने सामने आ गए है। जहां दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राजधानी में नीट-जेईई परीक्षा को स्थगित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दिल्ली में यह परीक्षा तयशुदा समय पर सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। इसकी जानकारी शनिवार को दिल्ली सरकार को दे गई है।
इससे पहले नीट-जेईई की परीक्षा कराने के केंद्र सरकार के फैसले का दिल्ली सरकार ने विरोध किया था। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना था कि या तो परीक्षा स्थगित होनी चाहिए या फिर उसके वैकल्पिक तरीके केंद्र को खोजने चाहिए। महामारी के दौर में पूरी दुनिया में परीक्षा की नई प्रणालियां विकसित हो रही हैं। इसके हजार तरीके हो सकते हैं। केंद्र सरकार को इस पर काम करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या होगा असर
वहीं दिल्ली में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली सरकार की शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 171366 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1954 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 15 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4404 हो गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1449 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 152922 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। दिल्ली में 14040 अभी एक्टिव केस हैं। वहीं जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या 803 है। अब तक 1548659 लोगों की कोरोना जांच हुई है। 7024 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
ये भी पढ़ें- सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण खो चुकी है : अजय कुमार लल्लू
The post दिल्ली में तय समय में होंगी NEET-JEE की परीक्षा : उपराज्यपाल अनिल बैजल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.