दिल्ली के इन घाटों पर धूमधाम से मनाया जाता है छठ का पर्व

अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं और छठ पूजा देखने का मन है, तो यहां कई ऐसे घाट बनाए जाते हैं, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।
छठ पूजा की पंरपरा अब केवल बिहार-उत्तर प्रदेश की ही परंपरा नहीं रही, अब दिल्ली-एनसीआर में भी ये पवित्र पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसके लिए राजधानी के किनारे-किनारे बनाये गए घाटों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय हजारों व्रती निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करती हैं।
इसके लिए यमुना तट पर ये घाट विशेष रूप से सजाये-संवरे जाते हैं, पंडाल, रोशनी, सुरक्षा एवं सफाई की विशेष व्यवस्था की जाती है। चाहे आप श्रद्धालु हों या उत्सव देखना चाहते हों तो दिल्ली के घाट देखने लायक हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के पांच ऐसे प्रमुख घाट जहां छठ पूजा में शामिल होना एक यादगार अनुभव बन सकता है।
ITO यमुना घाट
ये दिल्ली का एक बहुत प्रसिद्ध घाट है और छठ पूजा के दौरान विशेष रूप से तैयार किया जाता है। यहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा, लाइटिंग और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाती है। यहां जाना है तो आज सूर्यास्त के पहले पहुंचे ताकि अर्घ्य और घाट की सजावट का पूरा अनुभव ले सकें।
निगमबोध घाट दिल्ली
यमुना के किनारे स्थित ये घाट अपने पारंपरिक रूप से जाना जाता है। यहां भीड़ थोड़ी कम होती है इसलिए शांति से पूजा-आराधना संभव है। ऐसे में अगर आप फोटो खींचना चाहते हैं तो यहां समय से पूर्व आएं क्योंकि शाम होते-होते भीड़ बढ़ जाती है। अपनी जगह बनाकर आप यहां के भव्य माहौल को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
वजीराबाद ब्रिज घाट
प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध ये घाट लोगों का बेहद पसंदीदा है। सुबह के समय सूर्योदय का दृश्य विशेष रूप से सुंदर होता है। ऐसे में आप छठ पूजा का अनुभव लेने के लिए आप वजीराबाद ब्रिज घाट जा सकते हैं।
कालिंदी कुंज घाट
दिल्ली का ये घाट अपनी रोशनी, सजावट और उत्सव-माहौल के लिए प्रसिद्ध है। यहां शाम को अर्घ्य देने का अनुभव बहुत ही यादगार होता है। यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले से पार्किंग की जगह तलाश कर लें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
कुदेशिया घाट
ये दिल्ली का एक साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित घाट है, जहां छठ पूजा के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु जमा होते हैं। परिवार-संग सुरक्षित रूप से पूजा करने के लिए उपयुक्त स्थान है।बच्चों-के साथ जाने वालों के लिए बेहतर विकल्प क्योंकि भीड़ अपेक्षाकृत नियंत्रित होती है।





