दिल्ली की हवा में मामूली राहत: राजधानी में 196 पहुंचा AQI, ठंड से भी मिली राहत

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज हुआ है। रविवार सुबह एक्यूआई 196 ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रहा, जो शनिवार के मुकाबले बेहतर है। हालांकि कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की स्मॉग की परत अब भी बनी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 196 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में है। यह शनिवार की तुलना में सुधार है, जब शाम चार बजे AQI 227 दर्ज किया गया था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था।

वहीं दिल्ली के मुंडका में सबसे अधिक एक्यआई 266 दर्ज किया गया। इसके बाद पूसा 257, नरेला 247, रोहिणी 247, अशोक विहार 243, जहांगीरपुरी 242, वजीरपुर 239, नेहरू नगर 237, शादिपुर 236, बावाना 231, विवेक विहार 231, सिरीफोर्ट 222 और चांदनी चौक 220 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रहे।

श्री अरविंदो मार्ग में सबसे कम एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। इसके अलावा आईजीआई एयरपोर्ट 131, आया नगर 136, लोधी रोड 139, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 140, आईआईटी दिल्ली 141 और मंदिर मार्ग 145 एक्यूआई के साथ ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रहे।

सुधार के बावजूद शहर के कुछ हिस्सों में स्मॉग की हल्की परत बनी हुई है और कुल मिलाकर वायु गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। रविवार के आंकड़े शनिवार जैसे ही रहे। शनिवार को आनंद विहार में एक्यूआई 260 और आरके पुरम में 237 दर्ज किया गया था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था।

दिल्ली के आईटीओ में रविवार सुबह एक्यूआई 223 के साथ ‘खराब’ श्रेणी दर्ज की गई, जबकि चांदनी चौक में एक्यूआई 232 रहा। आया नगर में एक्यूआई 151, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) पर 138 और पूसा में 157 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रहे।

एक्यूआई वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मॉडरेट’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा में धुंध रहने की भी संभावना जताई गई है।

Back to top button