दिल दहला देगा ये…वीडियो देखिए अजगर और तेंदुए की लड़ाई

केन्या  के मसाई मारा ट्राएंगल रिजर्व में एक अजगर और तेंदुए की लड़ाई देखने को मिली. दिल दहला देने वाला ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए और अजगर की पास खड़े इम्पाला पर नजर थी. लेकिन अजगर ने पास खड़े तेंदुए पर ही हमला करने का फैसला ले लिया. लेकिन आखिर में तेंदुए की ही जीत हुई.

डेली मेल की खबर के मुताबिक, अजगर ने शुरुआत में तेंदुए के पैरों को पकड़ा था. लेकिन तेंदुए ने उसे झटक दिया और उससे दूर जाने में सफल रहा. वीडियो में तेंदुआ हवा में छलांग लगाता दिख रहा है, क्योंकि वो उसको निगलने की कोशिश कर रहा था.

Back to top button