दिग्विजय के एयर स्ट्राइक बयान पर विजयवर्गीय का पलटवार, बोले- ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’

इंदौर : एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने करारा जवाब दिया। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह को चुल्लू भर पानी मे डूब मरना चाहिए। दिग्विजय सिंह विक्षिप्त हो गए हैं। इसलिए इस तरह के बेशर्मीपूर्ण बयान दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेना में भेजकर देखें और महसूस करें कि जो मां बाप अपने बेटों को सीमा पर लड़ने के लिए भेजते हैं, उनका कलेजा कैसा होता है।दिग्विजय के एयर स्ट्राइक बयान पर विजयवर्गीय का पलटवार, बोले- 'चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए'

आंतरिक दुश्मनों से भी निपटना होगा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि जो जवान दुश्मनों की छाती पर मूंग दलकर आता है उससे दिग्विजय प्रमाण मांगते हैं। इंदौर में बीजेपी के सैनिक सम्मान समारोह में सैनिकों का सम्मान करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विंग कमांडर अभिनन्दन को मोदी की तिरछी नजर ने छुड़वाया और ये प्रो पाकिस्तानी लोग पाक पीएम इमरान खान को श्रेय दे रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि बाहर के दुश्मनों से तो सेना निपट लेगी, लेकिन हमें देश के भीतर छिपे आंतरिक दुश्मनों से भी निपटना है।

दिग्विजय सिंह ने मांगे थे सबूत  

बता दें इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  में आतंकी अड्डों पर की गई एयर स्ट्राइक से सबूत मांगे थे. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि तकनीक इस जमाने में हर चीज का सबूत मिल जाता है. सरकार को भी एयर स्ट्राइक का सबूत जनता के सामने पेश करना चाहिए. 

Back to top button