दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी

images (18)मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ 18 दिन पूर्व गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया।

बाद में पीड़िता और उसके परिवार को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया। मंगलवार को हिम्मत कर पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री के साथ घर के सामने रहने वाले युवक श्यामवीर ने दुष्कर्म किया। घटना 29 अप्रैल की है, जब किशोरी शाम सात बजे खेत पर शौच के लिए जा रही थी, तभी श्यामवीर ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया।

बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी तो आरोपी ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। धमकाकर उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। मंगलवार को पीड़िता परिवारीजनों के साथ किसी तरह थाना बरनाहल पहुंची। तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। 

दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
– बरनाहल थानाध्यक्ष

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button