दबंग 3 की शूटिंग लोकेशन से लेटेस्ट तस्वीरें देखिए, कुछ इस प्रकार की साइकिल की सवारी

सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल महेश्वर, मध्यप्रदेश में पूरा किया जा रहा है। शूटिंग के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसमें सलमान का शानदार लुक भी देखा जा सकता है।

जी हां, हाल ही में महेश्वर में दबंग 3 की शूटिंग लोकेशन से लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं। इसमें सलमान खान का शानदार लुक नजर आ रहा है और महेश्वर का खूबसूरत घाट भी दिख रहा है। इससे पहले सलमान खान ने खुद कुछ तस्वीरों को शूटिंग लोकेशन से साझा किया था। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि सलमान खान ने ब्लू शर्ट और जींस पहना है।

 

सलमान खान अपने दबंग वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। 

फिल्म में एक खास गाने की शूटिंग होना है जो कि लगभग 13 दिन में पूरी की जायेगी, जिसमें 500 से अधिक डांसर्स नजर आयेंगे। 

सलमान खान ने मंगलवार को खुद एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे नर्मदा किनारे शूटिंग करते दिखाई दे रहे थे।

 

शूटिंग की अंदर की तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सलमान और अरबाज महेश्वर की गलियों में साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि, रविवार शाम को सलमान खान इंदौर पहुंचे थे। इसके बाद वे महेश्वर गए। रविवार को सलमान और अरबाज खान ने इंदौर पहुंचकर एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि हम दोनों इंदौर में हैं जहां हमारा जन्म हुआ था और महेश्वर में हम शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं जहां पर हमारे दादाजी पोस्टेड थे जब वे पुलिस फोर्स में थे।  

फिल्म को दिसंबर में रिलीज़ कर दिया जाएगा। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। करीब 10 साल बाद सलमान और प्रभूदेवा की जोड़ा एक साथ आ रही है। इससे पहले साल 2009 में सलमान खान को फिल्म वांटेड में प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था। सलमान खान की आने वाली फिल्मों में दबंग 3 के अलावा भारत का भी नाम शामिल है। फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होगी। 

https://www.instagram.com/p/Bvv7VPDnBko/?utm_source=ig_embed

Back to top button