थाने के सामने मकान में लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा व आलमारियों के लॉकर तोड़े

सीतापुर। जिले के पिसावां कस्बे में थाने के सामने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के करीबी रिश्तेदार विनय सिंह पुत्र स्व जगपाल सिंह के मकान में बुधवार रात चोरों ने हाथ साफ़ किया। चोर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए और लाखों पांच लाख रूपये नकद व लाखों के जेवर उठा ले गए।

जानकारी के मुताबिक़ चोरों ने विनय सिंह के घर के दो कमरों में रखी अलमारी व उसके लॉकर का ताला तोड़ दिए। अलमारियों के लॉकर में रखे पांच लाख रुपए और 22 तोला वजन के हार सेट, जंजीर, कुंडल, झुमकी, चार अदद अंगूठी, सोने की चूड़ियां व चांदी की पायल सहित एलसीडी आदि उठा ले गए। विनय ने यह रुपये घर पर खेत खरीदने के लिए रखे थे। गुरुवार को खेत का बैनामा होना था।

विनय सिंह सुबह सोकर उठे तो उन्हें घर में चोरी होने का पता चला और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसओ पिसावां राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button