तो क्या न्यूजीलैंड बना दुनिया का पहला कोरोना मुक्त देश

जुबिली न्यूज़ डेस्क
एक ओर जहाँ पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है तो वहीं दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड से एक अच्छी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड कोरोना से मुक्त हो गया है। यहां एक अस्पताल में भर्ती कोरोना के अंतिम मरीज को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। इसके अलावा पिछले 17 दिन से देश में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
इस बात की घोषणा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बीते दिन की। उन्होंने कहा कि अब देश में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।पीएम ने सामाजिक और आर्थिक पाबंदियों को हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि अब देश वापस सामान्य स्थिति में आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं. अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। हमने कोरोना वायरस के संक्रमण को तो पूरी तरह से रोक लिया है, लेकिन इस दिशा में अभी हमारे प्रयास जारी रहेंगे। देश में कोरोना के मामलें शून्य होने की खबर से वह इतनी खुश हुईं कि वो डांस करने लगी।
ये भी पढ़े : 75 दिनों बाद खुला इमामबाड़ों का ताला
ये भी पढ़े : …तो इलाज के लिए हरियाणा जाएंगे अरविंद केजरीवाल !
बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में 71 लाख के करीब पहुंच चुकी हैं।दुनियाभर में इस बीमारी के कारण 4.04 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि न्यूजीलैंड में कोरोना से संक्रमण के 1154 मामले सामने आए।
गौरतलब है कि 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 22 लोगों की मौत हुई। दक्षिण प्रशांत के देश न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़े स्तर पर न फैलने के पीछे उठाए गए सख्त कदमों को अहम बताया जा रहा है।प्रधानमंत्री जेसिंका ने शुरुआत में ही देश की सीमाओं को सील कर देश में कड़े नियम लागू कर दिए थे।





