तो ऐसे बनी ये महिला, दुनिया में चौथी सबसे अमीर महिला…

Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस की पत्नी मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं. दरअसल, जेफ बेजोस और मैकेंजी के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसके बाद मैकेंजी के हिस्से में Amazon के शेयर की 4 फीसदी हिस्सेदारी आई है. इन शेयर्स की वैल्यू 36.5 अरब डॉलर ( करीब 2.52 लाख करोड़ रुपये) हो गई है.
इसी के साथ मैकेंजी दुनिया की टॉप 4 अमीर महिलाओं में शामिल हो गई हैं. दुनिया की सबसे अमीर तीन महिलाओं की बात करें तो लोरियर ग्रुप की फ्रेंकोइस मीयर्स 53.7 अरब डॉलर के साथ सबसे आगे हैं.वहीं वॉलमार्ट की एलाइस वॉल्टन के पास 44.2 अरब डॉलर और जैकलीन मार्स (मार्स, यूएस) की संपत्ति 37.1 अरब डॉलर है.





