तो इसलिए लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसन्द करते हैं लोग…

लिव-इन रिलेशन इस समय काफी चर्चा में है। कुछ लोग इसे बुरा बताते हैं, तो कुछ लोग इसे अच्छा बताते हैं लेकिन सबके सुझावों को जानने से पहले अगर आप आज की यंग जनरेशन को देखेंगे तो आपको पता चल जायेगा कि ये लोग आज-कल शादी से पहले लिव-इन में रहना पसंद कर रहे हैं। इसके अपने फायदे हैं जिस कारण यंगस्टर्स इसे चूज कर रहे हैं। आइये जानते हैं क्या हैं इसके ऐसे फायदे जो कि ये जवान लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
1. नो कमिटमेंट
जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आप पर एक जिम्मेदारी होती है जिसका आपको हर पल ख्याल रखना होता है। रिश्ते को खूबसूरत बनाये रखने के लिए एक दूसरे की पसंद नापसंद का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। इसके उलट एक लिव-इन रिलेशन में ऐसा कुछ भी नहीं होता है। लिव-इन रिलेशन में रहने वाले दोनों लोगों को अपने पार्टनर का उस तरह से ख्याल नहीं रखना पड़ता है जो कि आपको एक सीरियस रिलेशन में रखना होता है।
2. एक-दूसरे से अलग होने की आजादी
एक लिव-इन रिलेशन की सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप किसी भी वक्त एक दूसरे से अलग होने का निर्णय ले सकते हैं। आपको इस बात का जबाव नहीं देना होता है कि आप क्यों अलग हो रहे हैं।
3. जीने की स्वतंत्रता
लिव-इन रिलेशन की सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको जीने की पूरी स्वतंत्रता होती है। आप चाहें तो किसी और के साथ भी शारीरिक सम्बंध बना सकते हैं। इसके लिए आपको कभी भी जबाव नहीं देना होगा कि आपने ऐसा क्यों किया। जबकि एक सीरियस रिलेशनशिप में आपको इस बात की आजादी नहीं होती यहां तक कि आपको अगर किसी के प्रति आकर्षण भी हो गया तो आपको उसके लिए जबावदेह होना पड़ता है कि आप किसी और के प्रति आकर्षित क्यों हुए।
4. आर्थिक आजादी
लिव-इन रिलेशनशिप की एक खासियत ये भी है कि आपको आर्थिक रुप से पूरी आजादी होती है। आप जैसे चाहें वैसे रुपये को खर्च कर सकते हैं। आपसे कोई सवाल पूछने वाला नहीं होता कि आपने रुपये कहा खर्च कर दिया है।
5. किसी के नखरे नहीं उठाने हैं
आपको लिव-इन रिलेशन में अपने साथी के फालतू के नखरे उठाने की जरुरत नहीं है। वो आपना ख्याल खुद रखने में सक्षम होती है। अब आपको हर बात के लिए उसको मनाने से आजादी मिल जाती हैं।
6. ज्यादा खुलकर विचारों को रख पाते हैं
आप जब एक सीरियस रिलेशन में होते हैं तो आप उस तरह से खुलकर अपने विचार नहीं रख पाते हैं जिस तरह से आप रखना चाहते हैं। आपको ध्यान रखना पड़ता है कि आपका पार्टनर आपसे नाराज न हो जाए। जबकि एक लिव-इन रिलेशन में आपको इसकी पूरी आजादी होती है, आप किसी भी तरह की बात उसके साथ शेयर कर सकते हैं। यहां तक कि अगर आपको रिलेशन को आगे लेकर जाना है तब भी आप खुलकर बात रख सकते हैं या अगर आपको नहीं लेकर जाना है तो भी आप अपनी राय खुलकर रख सकते हैं।
7. हमेशा एक दूसरे की रेस्पेक्ट करते हैं
यह सबसे खास बात है, आपने देखा होगा कि जब एक सीरियस रिलेशन खत्म होता है तो दोनों पार्टनर एक दूसरे से बात करना ही बंद कर देते हैं लेकिन लिव-इन रिलेशन इससे एख दम उलट है। इसमें दोनों पार्टनर अलग होने के बाद भी हमेशा एक दूसरे की इज्जत करते हैं।





