तो इसलिए भारतीय कारों में बायीं ओर तो अमेरिका में दायीं तरफ होता है स्टेयरिंग, जानें यह अनोखा नियम..

जब भी हम विदेशों में किसी को कार चलाते देखते हैं तो हमारे मन में अक्सर ये ख्याल आता है कि आखिर क्यों भारत में गाड़ियां सड़क के बायीं और अमेरिका समेत ज्यादातर पश्चिमी देशों में सड़क के दायीं ओर क्यों चलतीं हैं। भारत में कारों के बायीं ओर चलने का कारण इंग्लैंड है। इंग्लैंड ने भारत में कई साल राज किया। 

अमेरिका में दायीं और भारत में बायीं तरफ कारों के चलने का राज़:
इंग्लैंड में शुरू से ही कारें सड़क के बायीं ओर ही चलतीं हैं। 1756 में इंग्लैंड में इसे कानून बना दिया गया और इस कानून का पालन सभी ब्रिटिश शासित देशों में किया जाने लगे। भारत भी इंग्लैंड का गुलाम रह चुका है और इस कारण भारत में भी ये कानून लागू हुआ और कारें सड़के के बायीं ओर चलने लगीं।
रात को दबे पांव बेटे के कमरे तक जा पहुंची मां, जैसे ही अंदर की ओर झांका नज़ारा देख उड़े गए होश
अमेरिका में दायीं ओर क्यों चलतीं हैं कारें:
18वीं शताब्दी में अमेरिका में टीमस्टर्स की शुरुआत हुई थी। इसे घोड़ों की मदद से खींचा जाता था। इस वैगन में ड्राइवर के बैठने के लिए जगह नहीं होती थी और इसलिए वो सबसे बाएं घोड़े पर बैठकर दाएं हाथ से चाबुक इस्तेमाल करता था। लेकिन इससे वो ड्राइवर पीछे आने वाले वैगनों पर नजर नहीं रख पाता था और इसलिए बाद में अमेरिका में सड़क के दायीं ओर चलने का कानून बन गया।
यहाँ है ये कानून:
मौजूदा समय में विश्व भर में 163 देशों में सड़क के दायीं ओर चलने का नियम है, वहीं 76 देश ऐसे हैं जहां सड़क के बायीं ओर चला जाता है। यूरोप में ब्रिटेन, आयरलैंड, माल्टा, साइप्रस को छोड़कर कहीं भी गाड़ियां बायीं ओर नहीं चलतीं। चीन की बात करें तो यहां भी गाड़ियां दायीं ओर ही चलतीं हैं। लेकिन चीन के आधिपत्य वाले हॉन्गकॉन्ग में गाड़ियां बायीं ओर चलतीं हैं।





