तेजी से वायरल हो रहा हैं हिना खान का ये वीडियो, रेड कलर की बिकिनी में मचाया कोहराम…

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हिना के चाहने वाले उनके वीडियो और तस्वीरों को बेहद पसंद भी करते हैं, इसलिए तो हिना के शेयर करते ही उनकी पोस्ट को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता. इसी बीच हिना ने अपना एक और वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है, जो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में हिना स्विमिंग पूल में रेड कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. हिना का यह वीडियो शूटिंग के दौरान का है. बता दें, हिना खान खुद को बेहद फिट रखती हैं. हिना खान की मानें तो उनके फिटनेस में उनकी डाइट का बड़ा रोल है और एक्सरसाइज उनके फिटनेस को और बूस्ट करती है. ह‍िना का मानना है कि हमारे खानपान का असर हमारी बॉडी पर पड़ता है और खूबसूरत चेहरे के ल‍िए पानी का अहम रोल होता है. इसल‍िए ह‍िना खुद को हाइड्रेड रखती हैं.

https://www.instagram.com/reel/CCbe6nZJvIj/?utm_source=ig_embed

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अभिनय की शुरुआत करने से लेकर करीब आठ साल बाद बॉलीवुड और डिजिटल नेटवर्क में कदम रखने तक हिना खान ने मनोरंजन उद्योग में अपनी अच्छी जगह बना ली है. हालांकि उनका मानना है कि टीवी स्टार्स को फिल्मों में बड़ी भूमिका मिलना आसान नहीं है.

Back to top button