तुलसी से मिलते हैं ये संकेत, तो समझिए जल्द बदलने वाली है आपकी किस्मत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना तुलसी की पूजा-अर्चना से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक प्रवाह भी बना रहता है जिससे घर सुख-शांति का माहौल बना रहता है। आज हम आपको तुलसी से संबंधित कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो आपको लिए खास हो सकते हैं।
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। देवी-देवताओं के साथ-साथ तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि रोजाना तुलसी में जल अर्पित करने और दीपक जलाने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आपको भी अपने तुलसी के पौधे से ये संकेत मिल रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।
मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा
घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा होना भी अपने आप में एक शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ यह माना गया है कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर बनी हुई है, जिससे आपको सभी प्रकार की धन-संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में आपको रोजाना शाम के समय तुलसी के पास एक घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।
ये भी है एक शुभ संकेत
तुलसी को विष्णुप्रिया नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। साथ ही बिना तुलसी के भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में तुलसी का पौधा अपने आप उग गया है, तो इसे भी एक संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपके परिवार के ऊपर प्रभु श्रीहरि की कृपा बनी हुई है और आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है।
नकारात्मक हो सकते हैं ये संकेत
ज्यादा गर्मी या सर्दियों में तुलसी का सूखना एक आम है। लेकिन अगर आपके घर में तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाता है, तो यह एक नकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर में नेगेटिव एनर्जी की अधिकता है। ऐसी स्थिति में आपको सूखी हुई तुलसी को किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए और क्षमायाचना करनी चाहिए। इससे आप दोष से बचे रह सकते हैं।