तीन तलाक का दर्द झेल रही मुस्लिम महिलाओं को सरकार ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, खुशी से झुमा मुस्लिम समाज

असम की भाजपा सरकार ने तीन तलाक का दंश झेल रही मुस्लिम महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार मुस्लिम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करेगी साथ ही पेंशन भी देगी।
असम के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार मुस्लिम महिलाओं जो ट्रिपल तलाक का दर्द झेल रही हैं, को पेंशन और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जो कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम है।
हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, ‘सभी महिला तलाकशुदाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे लाभदायक रोजगार प्राप्त कर सकें। लेकिन मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं के लिए हमने प्रशिक्षण अवधि के दौरान पेंशन देकर विशेष सहायता का प्रस्ताव दिया है। हमने यह प्रस्ताणव इसलिए दिया है, क्योंकि मुस्लिम तलाकशुदा को अपने पूर्व पति से कोई भत्ता या समर्थन नहीं मिलता है। हालांकि हिंदू तलाकशुदा महिलाओं को अपने पूर्व पति से गुजारा भत्ता मिलता है।’





