तिहाड़ जेल में कैदी ने की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़

tihar-552a023da1eec_exlstतिहाड़ जेल में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में बंद एक कैदी ने डॉक्टर के साथ उस समय छेड़छाड़ की, जब वह ओपीडी में आने वाले मरीजों को देखने पहुंची थी।

हिला डॉक्टर की शिकायत पर हरि नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे महिला डॉक्टर जेल नंबर तीन में बने अस्पताल में जा रही थी।

तभी ओपीडी के पास कॉरीडोर में खड़े एक कैदी ने उसे अचानक दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा।

 

महिला डॉक्टर ने खुद को बचाने के लिए काफी विरोध किया लेकिन कैदी ने उसे नहीं छोड़ा। महिला डॉक्टर के शोर मचाने पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला डॉक्टर को कैदी के चंगुल से छुड़ाया।
आरोपी कैदी की पहचान गुरमीत के रूप में हुई। गुरमीत पर शकरपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज है और यह उम्र कैद की सजा काट रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि गुरमीत को मिर्गी का दौरा पड़ता है, जिसका इलाज चल रहा है।

घटना के समय उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button