ट्रक में करंट उतरने से खलासी क़ी दर्दनाक मौत, घंटों बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

बहराइच। उत्तमापुर गाँव के निकट बुधवार रात को लकड़ी लदी एक ट्रक हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। ट्रक में करंट उतरने से ट्रक में सवार ग्रामीण क़ी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद भी पुलिस दो घन्टे बाद मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम-उतमापुर में सड़क किनारे लगे बांस क़ी कोठ काटे बिना पीडब्लूडी क़ी ओर से सड़क का निर्माण किया गया है। इसी बांस क़ी कोठ से सटकर विद्युत लाइन गुजरी है। मोड़ संकरा है। इसी मोड़ से रात में ट्रक संख्या-यू के 06सीए5286 लकड़ी लादकर ओवरलोड गुजर रही थी। ग्राम उत्तम पुर के कोने पर बिजली के खंभे से ट्रक से तार टकरा गयी। इससे ट्रक में करंट उतर आया। करंट उतरते ही चालक कूदकर फरार हो गया। जबकि करंट क़ी चपेट में आने से ट्रक पर बैठे जन्नन खां ग्राम-विशुना पुर की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पाने के दो घन्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Back to top button