झारखंड Election 2019: जीत से पहले ही तय हुआ सीएम का नाम, कांग्रेस और…

 झारखंड विधानसभा चुनावों ने कांग्रेस को एक बार फिर से तनकर खड़ा होने का मौका दिया है। हरियाणा और महाराष्‍ट्र के बाद झारखंड में उसके गठबंधन ने अच्‍छी वापसी की है। झारखंड चुनाव के ताजा रुझानों में कांग्रेस, राजद और झामुमो के महागठबंधन को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को यहां 28 सीटों पर बढ़त मिली है।

जबकि कांग्रेसनीत गठबंधन को बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटें मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने मतगणना के आंकड़ों पर भरोसा जताते हुए झारखंड में सरकार बनाने का दम भरा। उन्‍होंने झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी को लुभाते हुए सीधे शब्‍दों में कहा कि जो भी सियासी दल उनके गठबंधन में आना चाहे उसका स्‍वागत है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में आरपीएन ने कहा कि हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना तय है।

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव परिणाम 2019: अचानक रुझानों में हुआ बड़ा उलटफेर कांग्रेस-JMM का हो गया ये हाल, बीजेपी की…

हेमंत ही हमारे नेता हैं। महागठबंधन की दूसरी पार्टी राजद के नेता तेजस्‍वी यादव ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि हेमंत ही मुख्‍यमंत्री बनेंगे। महागठबंधन झारखंड में क्लिन स्‍वीप कर रहा है। आरपीएन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बहुत जबरदस्त कैंपेन झारखंड में किया, मगर वह फेल रहे। उनके पास विकास के लिए कोई मुद्दा नहीं था। इधर मतगणना रुझानों से उत्‍साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि भाजपा को इस चुनाव में जनता ने नकार दिया है। झामुमो पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा झामुमो समेत विपक्षी महागठबंधन की स्वीकार्यता बढ़ी है।

झामुमो का दावा है भाजपा को जनता ने नकार दिया है। इधर ताजा रुझानों की बात करें तोपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार से 5980 वोट से आगे चल रहे हैं। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास अब सरयू राय से 1449 वोट से आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी महज 445 वोट से आगे चल रही हैं। भाजपा की अब 30 सीटों पर बढ़त हो गई है। झारखंड के मंत्री रामचंद्र सहिस 445 वोट से पीछे चल रहे हैं। स्पीकर दिनेश उरांव 9804 वोट से पीछे चल रहे हैं। आजसू कीअब  महज तीन सीट पर बढ़त है । जबकि राजद पांच सीटों पर बढ़त बरकरार रखा हुआ है। दो निर्दलीय को भी बढ़त मिलती दिख रही है।

Back to top button