जो करता था प्यार और दुलार उसी मालिक को कच्चा चबा गया गया बाघ

रेयान इज्ली लंबे समय से टाइगर प्रिजर्व में काम कर रहे थे। वे मशहूर टाइगर हैंडलर थे और आधा दर्जन से ज्यादा बाघों की देखभाल करते थे। वे अक्सर बाघों के साथ खेलते, उन्हें प्यार से दुलारते और इस तरह पेश आते जैसे वे पालतू जानवर हों।

अमेरिका के ओकाहोमा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां ग्रोलर पाइन्स टाइगर प्रिजर्व में एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रेयान इज्ली नाम के शख्स, जिन्हें लोग टाइगर किंग के नाम से भी जानते थे पर उनके ही पालतू बाघ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते यह घटना वायरल हो गई और जिसने भी सुना या देखा वह दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रेयान इज्ली लंबे समय से टाइगर प्रिजर्व में काम कर रहे थे। वे मशहूर टाइगर हैंडलर थे और आधा दर्जन से ज्यादा बाघों की देखभाल करते थे। वे अक्सर बाघों के साथ खेलते, उन्हें प्यार से दुलारते और इस तरह पेश आते जैसे वे पालतू जानवर हों। पर्यटक भी उन्हें देखकर हैरान रह जाते थे कि कोई इंसान बाघ जैसे खतरनाक जानवर के साथ इतनी नजदीकी से रह सकता है। रेयान का सपना था यह दिखाना कि जंगली जानवर भी इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर सकते हैं, अगर उन्हें सही तरीके से प्रशिक्षित किया जाए। लेकिन यही भरोसा उनके लिए सबसे बड़ी गलती साबित हुआ।

बाघ ने किया मालिक पर ही हमला
जब अचानक उनके ही बाघ ने उन पर हमला कर दिया। यह हमला इतना तेज और खतरनाक था कि रेयान की जान चली गई। प्रिजर्व की ओर से बयान आया कि यह बेहद दुखद घटना है। उनका कहना था कि रेयान अपने काम के खतरों को अच्छी तरह जानते थे और जानवरों से उन्हें बहुत प्यार था। उनकी मौत किसी लापरवाही की वजह से नहीं हुई, बल्कि जंगली जानवर के स्वभाव के कारण हुई। इस हादसे के बाद फिलहाल टाइगर प्रिजर्व को बंद कर दिया गया है। यह मामला उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो शौक के लिए जंगली जानवर पालते हैं। चाहे इंसान और जानवर के बीच कितनी भी नजदीकी क्यों न हो, जंगली जानवर हमेशा खतरनाक ही रहते हैं। उनका स्वभाव कभी भी बदल सकता है और वे किसी भी पल हमला कर सकते हैं।

पेटा ने लगाया यह आरोप
दूसरी ओर पेटा ने इस घटना के बाद बड़ा आरोप लगाया है। पेटा के अनुसार, रेयान अक्सर बाघों के साथ अत्याचार करते थे। ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें घंटों पिंजरों में बंद रखा जाता था। कई बार उन्हें सर्कस और शो के लिए प्रताड़ित भी किया जाता था। यहां तक कि 2017 में एक मामले में रेयान पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक बाघ को 31 बार पीटा था। पेटा ने कहा कि यह घटना इस बात का सबूत है कि जंगली जानवरों के साथ इंसानों का करीबी रिश्ता कभी सुरक्षित नहीं होता। उन्हें मनोरंजन या शौक के लिए कैद करना न केवल खतरनाक है, बल्कि अमानवीय भी है।

Back to top button