जेन जी प्रदर्शनों के दौरान भागे कैदियों में से 7,700 जेलों में वापस लौटे

नेपाल में जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान जेलों से भागे 14558 कैदियों में से 7700 या तो वापस लौट आए हैं या गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जेल प्रबंधन विभाग के अनुसार झड़पों में 10 कैदियों की मौत हो गई। 6813 कैदी अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने अभियान शुरू किया है।

जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान नेपाल की जेलों से भागे कैदियों में से 7,700 कैदी या तो वापस लौट आए हैं या उन्हें गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।

जेल प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान देश भर के हिरासत केंद्रों से कुल 14,558 कैदी भाग गए थे।

झड़प के दौरान हो गई थी 10 कैदियों की मौत
सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान 10 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 7,735 कैदी अपनी-अपनी जेलों में लौट आए हैं। कुछ कैदी स्वेच्छा से लौटे हैं, जबकि अन्य को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है।

इतने कैदी अभी भी फरार
हालांकि, 6,813 कैदी अब भी विभिन्न जेलों से फरार हैं। सरकार ने इन कैदियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button