जूनियर डॉक्टरों ने डंडे-बेल्ट से की सीनियर से मारपीट, रात में की थी शराब पार्टी

भोपाल.हमीदिया अस्पताल, रविवार सुबह 11 बजे 50 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर एक साथ कैजुअल्टी में पहुंचे। पहले से ड्यूटी पर तैनात एक सीनियर डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जूनियर डॉक्टर हाथ में बेल्ट और डंडे लिए हुए थे। हमला करने वाले डॉक्टर पीजी प्रथम वर्ष के स्टूडेंट हैं। इन्होंने मिलकर पीजी द्वितीय वर्ष का स्टूडेंट को मारा।

– विवाद की वजह शनिवार रात को शराब पार्टी बताई गई है, जहां जूनियर डॉक्टरों को रोका गया था। इस विवाद में रात में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट हो गई थी।
– बदले की कार्रवाई में जूनियर डॉक्टरों ने रविवार का समय तय किया। उन्होंने कैजुअल्टी में डॉक्टर वरूण मसकुले को निशाना बनाया। जब वे डयूटी पर थे, पीजी प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. संजय यादव साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट कर दी।
-मामले में किसी भी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। सूचना मिलते ही कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हमीदिया में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
ये भी पढ़े: 45 लाख का पैकेज छोड़ कर रहे मंदिर में सेवा, US में दोनों भाई करते थे जॉब
अपमान की अाग…. रात का वाकया, जब जूनियर पिटे
– जीएमसी के बी और सी ब्लाक के बाहर संजय यादव अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान डॉ. मसकुले से झगड़ा हुआ था।
– आरोप है कि मसकुले ने सीनियरिटी दिखाते हुए डॉ. संजय यादव को अपमानित किया। मारपीट हुई। इसी से गुस्साए डॉ. यादव ने साथियों के साथ मिलकर रात का हिसाब सुबह बराबर कर दिया।
– सुबह इन छात्रों ने मसकुले से फोन पर लोकेशन पूछी। इसके बाद सभी कैजुअल्टी के सामने एकत्रित हो गए।
– भीड़ को देखकर गार्ड ने गेट बंद कर लिया तो जूनियर डॉक्टरों ने लात मारकर गेट खोल दिया। यह सब पुलिस चौकी के महज 5 मीटर की दूरी पर चला।





