जीटी देवगौड़ा ने कहा है कि विधायकों के इस्तीफा मामले में विपक्ष का हाथ नहीं है….

जेडीएस के जीटी देवगौड़ा ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक आनंद सिंह के इस्तीफा मामले पर कहा कि विधायकों के इस्तीफे में विपक्ष का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘किसी ने जेडीएस में इस्तीफा नहीं दिया। रमेश जरकीहोली का इस्तीफा मामला नया नहीं है। मैं नहीं जानता की आनंद सिंह के साथ क्या मुश्किल है। आनंद सिंह व रमेश जरकीहोली के इस्तीफा को लेकर हम किसी और पर कीचड़ नहीं उछाल सकते।’
उन्होंने आगे कहा, ‘दो विधायकों के इस्तीफा मामले में प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह शामिल नहीं हैं। कर्नाटक सरकार को हिलाना राज्य के भाजपा नेताओं के हाथ में नहीं। यदि मोदी अपने मंत्रियों को आदेश देते हैं तो भाजपा केवल सरकार का बना सकती है। कोई यह नहीं कर सकता किसी को भाजपा की ओर अंगुली नहीं उठाना चाहिए।’
बता दें कि कर्नाटक में विधायक रमेश जरकीहोली सहित दो कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।





