जीएसटी सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह नें कहा- ‘GST लागू होने से आर्थिक विकास दर…

नई दिल्लीः आज GST पर News के खास कार्यक्रम ‘जीएसटी सम्मेलन’ में पहले मेहमान के तौर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया कि जीएसटी के बाद महंगाई नहीं बढ़ेगी और इसके जरिए लोगों को आसान टैक्स व्यवस्था का फायदा मिलेगा. इस समय मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जीएसटी के फायदों पर बात कर रहे हैं.

जीएसटी सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह नें कहा- 'GST लागू होने से आर्थिक विकास दर...

12:18 PM GST लागू होने से आर्थिक विकास दर बढ़ेगी. जिससे रोज़गार में भी बढ़ोत्तरी होगी.

12:16 PM जीएसटी 1 जुलाई से आएगा पर ईज ऑफ डूईंग बिजनेस की कोशिशें मोदी सरकार के आने के साथ ही हो गई थीं. एमपी सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है.

12:14 PM मिठाई पर 5 फीसदी टैक्स जबकि भगवान के भोग के लिए मिठाई पर कोई टैक्स नहीं है तो इस उलझन को कैसे दूर किया जाएगा, इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि जीएसटी काउंसिल के पास सारे अधिकार हैं कि वो किसी भी मुद्दे पर नया नियम दे सकती है.

12:12 PMमिठाई पर 5 फीसदी टैक्स जबकि भगवान के भोग के लिए मिठाई पर कोई टैक्स नहीं है तो इस उलझन को कैसे दूर किया जाएगा, इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि जीएसटी काउंसिल के पास सारे अधिकार हैं कि वो किसी भी मुद्दे पर नया नियम दे सकती है.

12:10 PM मुख्यमंत्री और नागरिक के तौर पर अलग-अलग टैक्स हटने से कीमतें कम होंगी. 16 तरह के टैक्स और 30 तरह के उपकर से आजादी मिलेगी. आर्थिक रूप से राज्य सशक्त होंगे.

12:07 PMशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीएसटी निश्चित तौर पर देश के लिए उपयोगी होगा. एक राज्य से दूसरे राज्य में बिजनेस आसान होगा. टैक्सेशन का दोहराव खत्म होगा.

12:05 PM टैक्स पर टैक्स से आजादी लगेगी, करों के ऊपर उपकर और राज्यों के अलग टैक्स से आजादी मिलेगी. टैक्स भरने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. अलग-अलग कीमतों से आजादी मिलेगी.

12:00 PM राज्यों के बीच चुंगी, नाके पर टैक्स का खात्मा होने के बाद  1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये का ईंधन खर्च होने से बचेगा जो पहले सालाना खर्च हो जाता था.

इससे पहले आज GST पर ABP News के खास कार्यक्रम ‘जीएसटी सम्मेलन’ में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया कि जीएसटी के बाद महंगाई नहीं बढ़ेगी और इसके जरिए लोगों को आसान टैक्स व्यवस्था का फायदा मिलेगा.

Back to top button