जिले के 240 लेखपालों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण…

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने बाढ़ से बचाव और प्रभावित गांवों में राहत कार्य बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके लिए जिले के 240 लेखपालों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

गुरुवार को सीडीओ आशीष कुमार ने जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान झंझरी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हर तहसील से 60-60 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि आपदाएं कभी भी आ सकती हैं, इससे बड़े पैमाने पर जन, धन की हानि हो जाती है। कोई भी प्रकोप जो व्यापक स्तर पर हानि करते हुए समुदाय को प्रभावित करता है, वही आपदा की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि आपदा को रोका तो नहीं जा सकता लेकिन सतर्कता बरतने से नुकसान कम हो सकता है। सीडीओ ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लेखपालों को प्रमाण पत्र भी दिया। इस दौरान डीडीओ रजत यादव, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं, सीडीओ ने पंड़रीकृपाल ब्लॉक का निरीक्षण करके योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली।

Back to top button