जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा और जिला समन्वयक पर गिरी गाज

लखनऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा और जिला समन्वयक पर गाज गिर गई है। जहां बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बीएसए अजय कुमार ङ्क्षसह व जिला समन्वयक मिड-डे मील अरुण यादव की शिकायतें पाए जाने पर उन्हें हटा दिया गया हैं। वहीं वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक आशुतोष कुमार व जिला समन्वयक मीड-डे मील के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस : सीबीआई ने उच्च अधिकारियों को अब तक की जांच से कराया अवगत
डायट प्राचार्य एसपी यादव की शिकायत भी सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की, जिस पर उन्होंने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को जांच के आदेश दिए। जिला महामंत्री प्रशांत राव चतुर्वेदी ने बताया कि मंत्री को संगठन की तरफ से भी इन अधिकारियों के काम न करने की शिकायतें की गई थीं। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कानपुर मण्डल की समीक्षा बैठक के दौरान यह कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी का वरिष्ठ अफसरों को आदेश, एक सप्ताह में रिक्त पदों का विवरण कराएं उपलब्ध
The post जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा और जिला समन्वयक पर गिरी गाज appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





