जिला निर्वाचन अधिकारी ने 495 क्रिटिकल बूथ कराए चिन्हित

आप वोट दे रहे थे और डीएम ऑफिस में बूथ के अंदर की गतिविधियां देखी जा रही थीं। जिले की दो लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 495 क्रिटिकल बूथ चिन्हित कराए थे। यहां लाइव वेब कास्टिग के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर से वीडियोग्राफी कराई गई। बूथ पर हर पल निगरानी की जा रही थी।

लोकसभा चुनाव में वेब कास्टिग कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसमें एक व्यवस्था वेब कास्टिग की थी। मेहनौन के 20, गोंडा के 13, मनकापुर के 16, गौरा के पांच, कटराबाजार के 27, कर्नलगंज के 21 व तरबगंज के 23 बूथों को क्रिटिकल माना गया था। यहां हर पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्त को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। कंट्रोल रूम में इसको जोड़ दिया गया था, जहां बड़ी स्क्रीन पर 241 बूथों पर होने वाली एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। डीएम डॉ. नितिन बंसल के साथ ही अन्य अधिकारी भी इसकी निगरानी करते दिखाई पड़े। हर मिनट उस पर अलग-अलग बूथों के चित्र सामने आ जाते थे। इससे आंकलन कंट्रोल रूम में लगाए गए अफसर आंकलन भी करते रहते थे। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि बूथ के अंदर की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। जिससे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके। उन्होंने बताया कि जिन बूथों पर बिजली नहीं थी वहां माइक्रो ऑब्जर्वर से वीडियोग्राफी कराई गई है।

Back to top button