जालौन: अपर एसपी ने गोहन थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश कुमार ने गोहन थाना का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें अर्दली रूम साफ सफाई,रसोई घर, शस्त्रागार,और सभी अभलेखो के रखरखाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना गोहन एसओ राजीव कुमार वैस की तारीफ की। लांबित पड़ी विवेचनाओं के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और लांबित पड़ी।
विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण के लिये कहा ताकि अधिक समय से निस्तारण न होने पर मामला कोर्ट में विचाराधीन हो सकता है। इसके साथ ही सभी रजिस्टरों को सही से रखरखाव करने के निर्देश दिए और थाना परिसर में भृमण कर साफ सफाई का जायजा लिया। वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक धीक्षक ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि कम से कम हम हर साल एक फल दार बृक्ष का पेड़ लगाये जिससे फल तो प्राप्त होंगे ही साथ मे ऑक्सीजन भी मिलेंगी।
निर्देश दिया कि महिलाओं से सम्बंधित मामलों को गहनता से लिया जाए! व अपने क्षेत्र के लोगो से सरल स्वभाव से मिले जिससे पुलिस और जनता के बीच की दूरियां कम व दूर हो। कोरोना जैसी महामारी के बारे में बताते हुए कहा कि सभी लोग मास्क लगाए और सोसलडिस्टेंस का पालन करे जिससे इस महामारी से बचा जा सके।
अप रपुलिस अधीक्षक को सलामी एसओ राजीव कुमार बैस द्वारा दी गयी इस मौके पर ईटो चौकी इंचार्ज अतुल राजपूत,एसआई कृष्ण नारायण,अनिल यादव,बंशराज यादव,राजवीर सिंह,सिपाही अक्षय सिंह,पंकज कुमार, तुलाराम,विकास शाक्य,जितेंद्र,ध्रुव सिंह,महिला सिपाही पायल बेबी आरती सिंह,ऊषा,स्मिता,बेबी,आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा





