जालंधर: उपद्रवियों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित की, रोकने आए पुजारी से की मारपीट

जालंधर के सोढल रोड स्थित थापरा बगीची मंदिर में बुधवार सुबह कुछ अज्ञात लोग घुस आए और शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया।

जालंधर के सोढल रोड स्थित थापरा बगीची मंदिर में बुधवार सुबह कुछ उपद्रवियों ने भगवान शनिदेव की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर के पुजारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। वहीं, इस घटना से लोगों में रोष है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह कुछ अज्ञात लोग मंदिर में घुस आए। आरोपियों ने किसी चीज से वार कर शनिदेव की मूर्ति को दो टुकड़ों में तोड़ दिया। जब उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मूर्ति को पूरी तरह खंडित कर दिया।

आसपास के लोगों को घटना की मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं, थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button