जार्ज फर्नांडिस के निधन पर बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल लालजी टण्डन ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कारगिल युद्ध और पोखरण परीक्षण में उन्होंने महती भूमिका निभाई थी. मजदूरों और समाजवाद के बड़े प्रवर्तक थे जॉर्ज साहब. उनका निधन भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति है.

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जार्ज फर्नांडिस के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के विरुद्ध जीवन भर लड़ाई लड़ी थी और लालू सरकार को उखाड़ फेंकने में भी उनकी अहम भूमिका थी.  केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस साहब का जाना राजनीति के लिए बहुत अपूरणीय क्षति हुई है. जार्ज साहब मजदूरों के सबसे बड़े नेता रहे.

राजद सप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने भी जार्ज फर्नांडिस के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है. उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जाॅर्ज फर्नांडिस के निधन पर  शोक जताया. बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी उनके निधन पर शोक जताया. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया. लालू परिवार में तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती ने भी जार्ज साहब के निधन पर शोक जताया.

Back to top button