पीएम मोदी ने किया शिंजो आबे संग बुलेट रेल का सफर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं। हालांकि अब उनकी यह यात्रा अंतिम दौर में पहुंच गई है और उन्होंने भारत और जापान के बीच हुए महत्वपूर्ण विकासीय समझौतों के तहत होने वाले कार्यों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने किया शिंजो आबे संग बुलेट रेल का सफर

जापान यात्रा पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भेंट की। वे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ टोक्यों से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में सवार हुए। दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने कोबे की यात्रा की।

गौरतलब है कि इसी तरह की बुलेट रेल भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। जापान और भारत के बीच इस रेल परियोजना को लेकर चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो, कोबे में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज़ फेसिलिटी देखने जाऐंगे।

गौरतलब है कि यहां पर उच्च गति वाले रेल पहियों का निर्माण होता है। पीएम मोदी इस तकनीक को जानेंगे। उनके साथ मौजूद अधिकारियों का दल आवश्यक तथ्यों की नोटिस करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट पर बुलेट रेल के उनके सफर के फोटोज़ शेयर किए गए। जिसे देखकर मोदी के प्रशंसक प्रसन्न हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button